RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अक्टूबर।नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 21 से 24 अक्टूबर 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में गहन होती व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप भारत और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना, द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशना है।
सीएनएस का यूएई नौसेना बलों के कमांडर रियर एडमिरल पायलट सईद बिन हमदान अल नाहयान और यूएई के अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है। उनका यूएई के नेशनल डिफेंस कॉलेज का दौरा करने का भी कार्यक्रम है, जहां वे छात्र अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान, सीएनएस भारत-यूएई द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास के तीसरे संस्करण के आयोजन का भी गवाह बनेंगे ।
भारतीय नौसेना और संयुक्त अरब अमीरात नौसेना के बीच सहयोगात्मक कार्यकलापों में बंदरगाहों पर बातचीत, द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास और पारस्परिक दौरे, नौसेना से नौसेना स्टाफ वार्ता और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) के माध्यम से परिचालन संबंधी बातचीत शामिल है।

Related posts

नवरात्र विशेष:नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

दरभंगा जिले के स्लम एरिया से चयनित निर्धन व शिक्षा से वंचित बच्चों के पठन-पाठन के संदर्भ में विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति का दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

विकसित भारत युवा कनेक्ट ने 50-कैंपस की उपलब्‍धि प्राप्‍त की, देशभर के छात्रों को प्रेरणा दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर समस्त प्रदेशवासियों को 25वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment