RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दीप प्रज्वलन के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई कार्य-प्रतिबद्धता की शपथ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 फरवरी।समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत बेहतर, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी ढंग से कार्य करने की शपथ दिलाई।
शपथ के माध्यम से सभी विभागों ने यह संकल्प लिया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी इंडिकेटरों को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।शपथ कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान की विधिवत शुरुआत की तथा अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सेल्फी लेकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
उपायुक्त ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत रामगढ़ एवं जरमुंडी प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी इंडिकेटरों पर अपने-अपने स्तर से गंभीरता से कार्य करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े इंडिकेटर ‘जीवित जन्म लेने वाले शिशुओं का जन्म के समय वजन किए जाने का अनुपात’ पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में जन्म लेने वाले प्रत्येक जीवित शिशु का जन्म के तुरंत बाद अनिवार्य रूप से वजन किया जाए तथा उसका विवरण एमसीपी कार्ड, रजिस्टर एवं पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि कम जन्म वजन वाले शिशुओं की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही इंडिकेटरों के तहत पशु टीकाकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने रामगढ़ एवं जरमुंडी आकांक्षी प्रखंड के लिए स्पष्ट एक्शन प्लान तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया तथा जिले के सभी 10 प्रखंडों में मिशन मोड में टीकाकरण अभियान संचालित करने को कहा।
उन्होंने 1962 मोबाइल वैन के प्रभावी संचालन हेतु रोड मैप तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, VHND (Village Health and Nutrition Day) का 100 प्रतिशत आयोजन करने तथा ADP एवं ABP के अंतर्गत सभी इंडिकेटर को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

23 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : रविदास रथ का शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस 2025 पर, विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण और समावेशन पर जोर देते हुए पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

rktvnews

भोजपुर : मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरके सिंह

rktvnews

ताजपुर के एटम बाम मिठाई को जीआई टैग दिलाने हेतु प्रयास प्रारंभ-जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment