RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

स्वीप से संबंधित कार्य विधियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

नवादा/बिहार 5 अक्टूबर ।दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष स्वीप कोषांग की अध्यक्षता में आज स्वीप से संबंधित कार्य विधियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। निर्वाचन आयोग का श्लोगन है-’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम।’’ शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए समीक्षा की गई। पीडब्लूडीएस मतदाता पंजीकरण एवं मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किये जायेंगे। इसके लिए जिले में पीडब्लूडीएस के संघ से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया।
स्वीप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पंजीकरण बढ़ाकर मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कराना, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण मतदाता सहभागिता सुनिश्चित कराना। युवा मतदाता विशेषकर 18-19 वर्ष को सुनिश्चित कराना है।
चुनाव प्रक्रिया पर सतत् प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार कराना है। वंचित वर्गाें का ससमय पंजीकरण कराना। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं का भी शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया में सहभागिता कराना है।
स्वीप के माध्यम से युवा मतदाताओं को पंजीकरण कराने के लिए काॅलेज स्तर पर कैम्पस एम्बेसडर की नियुक्ति और क्लब का गठन कर युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाना है।
बाल विकास परियोजना और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से महिलाओं की रैली, लोक गीत, नुक्कड़ आदि के द्वारा लक्ष्य प्राप्त करना।
मतदाता बनने एवं मतदान प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए कई कार्य किये जायेंगे। योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में निबंधित मतदान के समय मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना, बी ए जी का महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावे जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर राजनीतिक दलों एवं स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सहभागी बनने के लिए अपील किया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, विकास मित्र, किसान सलाहकार, टोला सेवक, आवास सहायक एवं बीएलओ के साथ भी बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करना है।
निर्वाचन प्रक्रिया में सबकी भागीदारी के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर कार्यालय में हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिला स्तर पर स्थानीय मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संबंधी जानकारी जन-जन तक पहुंचायी जायेगी। इसके अलावे साईकिल रैली, मैराथन दौड़, मशाल जुलूस, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। सभी पंचायत भवन में मतदाता बृक्ष का आयोजन किया जायेगा।
मतदाता जागरूकता रथ सभी पंचायतों एवं गांवों के लिए निकाली जायेगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। प्रत्येक विधान सभा में सबसे कम मतदाता पंजीकृत वाले दस-दस मतदान केन्द्रों का पहचान कर उन क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता पंजीकृत वाले दस-दस मतदान केन्द्रों का पहचान कर मतदान के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थानीय चैनल के माध्यम से भी विभिन्न पहलुओं का प्रसारण किया जायेगा। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, प्रचार रथ, नुक्कड़ नाटक आदि किये जायेंगे। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जायेगा।
जिला में गठित स्वीप कोर कमिटि के माध्यम से कैम्पस एम्बेसडरों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनाव पाठषाला के द्वारा किये जा रहे मतदाता जागरूकता के कार्याें की समीक्षा किया जायेगा और प्रगति के बारे में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवादा को अवगत कराया जायेगा।
आज की बैठक में स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, स्वीप संयोजक महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदस्यगण डाॅ0 रामकुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, दिनेश कुमार चैधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसके सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कुमारी रीता सिंहा डीपीओ आईसीडीएस के साथ राहुल वर्मा कैम्पस एम्बेसेडर, विनय कुमार सिंहा पीडब्लूडीएस कैम्पस एम्बेसेडर आदि उपस्थित थे।

Related posts

आईईपीएफए और सेबी ने निवेशकों को सशक्त बनाने और अनक्लेम्ड डिविडेंड का समाधान करने के लिए पुणे में पहला “निवेशक शिविर” शुरू किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित!बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण असंतुलित:प्राचार्य प्रो ओ पी राय

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

जयपुर:अलवर पुलिस का कांस्टेबल हजारीलाल बना देवदूत, 25 फीट ऊँचे बंद मकान में फंसी 4 साल की मासूम को जान पर खेलकर बचाया।

rktvnews

भोजपुर:जिले स्तर पर वृक्षारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी : डीएम

rktvnews

Leave a Comment