RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून:राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा किया गई करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)21 अक्टूबर।राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा रविवार को करवा चौथ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में पारंपरिक पूजा-अर्चना हुई, जहां सभी महिलाओं ने सज-धजकर पूजा की।
इस अवसर पर गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया और करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं की एकजुटता, प्रेम, और समर्पण का प्रतीक भी है। यह परंपरा हमें परिवार और रिश्तों की अहमियत को याद दिलाती है। यह पर्व परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, विशेष रूप से यह पति-पत्नी दोनों के लिए खास महत्व रखता है।
महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए, श्रीमती कौर ने राज्य में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी महिलाएं न केवल अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से राज्य में विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
गुरमीत कौर द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजनों को राजभवन में आयोजित किया जाता है, और इससे सभी को एक परिवार की भावना से देखा जाता है।इससे पूर्व भी कई अवसरों पर राजभवन में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें अनेक महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को एक साथ मनाने से हमें एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी को मौका मिलता है।

Related posts

भोजपुर: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)भोजपुर एवं NFWT की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:कोइलवर में सम्पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु माता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

जिला प्रशासन भोजपुर ने सेमरा में अवैध बालू खनन की जांच में दो पोकलेनो को किया जब्त।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

भोजपुर:लू से बचाव के लिए रोटी बैंक ने की आम पन्ना वितरण की शुरुआत।

rktvnews

पटना:UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में ₹1,628.60 करोड़ की 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस।

rktvnews

Leave a Comment