RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

वन महोत्सव के अवसर पर जिले में15 लाख लगाए जायेंगे पौधे:जिलाधिकारी उदिता सिंह

नवादा/ बिहार 10 जुलाई।74वें वन महोत्सव के अवसर पर नवादा नगर परिषद में स्थित बुधौल के समीप दीक्षा विद्यालय के परिसर में जिलाधिकारी उदिता सिंह, दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त एवं संजीव रंजन डीएफओ नवादा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवादा ने जिलेवासियों से अपील की सभी अपने-अपने घरों के आस-पास पौधा लगायें और उसकी सुरक्षा भी करें। जिलाधिकारी ने पौधारोपण कार्यक्रम की सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। नये पौधे के चारों ओर गैबियन लगाकर बचाने का निर्देश दिये।
वन महोत्सव दिवस के अवसर पर जिले में 15 लाख पौधे लगाये जायेंगे। जिसमें से 08 लाख वन विभाग, 02 लाख 25 हजार जीविका दीदीयों और 03 लाख 50 हजार मनरेगा और शेष जन सहयोग के माध्यम से पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में वन प्रमंडल पदाधिकारी नवादा के द्वारा किया गया। मुख्य पार्षद नगर परिषद नवादा सदर पिंकी कुमारी ने कहा कि पौधे लगाने से लाभ ही लाभ है। लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उप विकास आयुक्त नवादा ने कहा कि जिले में 15 लाख पौधे विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक तिहाई भाग पर पौधारोपण की आवश्यकता है। पौधारोपण जन-जन का अभियान है, जिसको सफल बनाने के लिए सब का प्रयास अपेक्षित है। डीएफओ ने दीक्षा विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को पौधारोपण के लिए आगे आने का निर्देश दिये और पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए कई मार्गदर्षन दिये। इस अवसर पर सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी सहायक जिलाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, दीक्षा विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भारत और ऑस्ट्रेलिया सहयोगी परियोजनाओं के लिए मिलकर काम करने के साथ ही बाजार पहुंच के मुद्दों को समय पर हल करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:सीता की खोज में निकले राम,शबरी के जूठे बेर खाकर प्रसन्न हुए दोनों भाई।

rktvnews

पेट्रोल पंप मालिक से लूट। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग में एक अपराधी सहित आरक्षी को लगी गोली।

rktvnews

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता।

rktvnews

स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक – उद्योगों का राज्य में निवेश के लिए स्वागत – मुख्य सचिव

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

Leave a Comment