
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर।आज भगवान महावीर मार्ग (जेल रोड) स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर जी में नवरात्रि महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा है। बुधवार को प्रातः समय में श्रृंगारकर्ता परिवार द्वारा जिनेंद्र प्रभु की श्रद्धापूर्वक पंचामृत अभिषेक, पूजन किया गया। दोपहर समय में देवी ज्वालामालिनी मां का दिव्य आराधना, पूजन, श्रृंगार, गोद भराई किया गया। देवी मां की गोद भराई के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या समय में महाआरती, भजन, पालना, रत्न वृष्टि, सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य बिजय जैन, सह सचिव बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चंद्र जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, मंदिर संयोजक डॉ शशांक जैन, सह संयोजक साहू जैन, सदस्य मनीष जैन, नीरज किशोर जैन, दीपू जैन के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
