RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वाहक और बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड तत्काल मिले – राज्यपाल

भोपाल/ मध्यप्रदेश 08 सितंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल जाँच के बाद वाहक अथवा बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड निश्चित समय में मिलने की व्यवस्था बनाई जाये। उन्होंने कहा कि सिकल सेल जाँच कार्य की गति के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और समुदायों को चिन्हित कर जाँच का कार्य कराया जाये। राज्यपाल पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की चुनौतियों का पूरी ताकत और संवेदनशीलता के साथ किये जाये। निर्वाचन कार्यों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गति रुके नहीं, इसकी अग्रिम कार्य-योजना बनाई जाये।
राज्यपाल पटेल सिकल सेल एवं टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कहा कि जनजाति बहुल क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों में सिकल सेल के इलाज के लिए एक अलग विशेष वार्ड बनाया जाना चाहिए। वार्ड में सिकल सेल की जाँच और उपचार की एकीकृत व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग, कार्ड वितरण, उपचार आदि कार्यों की चरणबद्ध प्रभावी मॉनिटरिंग करें।

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी तलाशें सिकलसेल का इलाज

राज्यपाल ने गुजरात के 95 प्रतिशत जनजाति बहुल जिले डांग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ पर सिकल सेल रोग के कुछ सौ मरीज ही हैं। संभवतः वहाँ जड़ी-बूटी की व्यापक उपलब्धता, उनका वातावरण पर प्रभाव और समुदाय के पारंपरिक जड़ी-बूटी के ज्ञान का प्रभाव हो सकता है। उन्होंने होम्योपैथी के चिकित्सकों द्वारा औषधि की सफलता की जानकारी भी दी और विभाग को इसके लिये शोध और अनुसंधान के प्रयास करने के लिए कहा। देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में सिकल सेल उपचार प्रयासों की जानकारी भी ली जानी चाहिए।

निःक्षय मित्रों का करें सम्मान

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2025 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना है। टी.बी. उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम करें। रोगी पोषण प्रयासों में सक्रिय जन-भागीदारी प्राप्त करने के लिए सक्रिय निक्षय मित्रों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करें। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उद्योगपतियों को भी जोड़ा जाए।

प्रधानमंत्री के भरोसे को सिद्ध करें

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किये गये सिकल सेल के राष्ट्रीय मिशन को प्रदेश में लांच कर सिकल सेल एनीमिया निवारण के कार्यों को संरक्षण दिया है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन का आदर्श प्रस्तुत करें। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका दास ने सिकल सेल और टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति के आयामों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव बी.एस. जामोद, राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई सभी लापरवाह कर्मियों का वेतन बंद।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकारों के साहस,समर्पण और स्वप्न को हकीकत में बदलने का इतिहास है हिंदी पत्रकारिता दिवस :प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:17 दिसंबर 23

rktvnews

राजभाषा हिंदी दशा एवं दिशा’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित!हिंदी राष्ट्र की आत्मा है और राष्ट्रीयता का प्रतीक है: पूर्व स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष प्रो नंद जी दूबे

rktvnews

Leave a Comment