RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने केसठ प्रखण्ड के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 अप्रैल। सोमवार को को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा हर घर दस्तक अभियान के तहत केसठ प्रखण्ड के न्यूनतम मतदान प्रतिशत (Low VTR) वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र संख्या 172 (पंचायत भवन रामपुर) के मतदाताओं के साथ डोर-टू-डोर भ्रमण कर कम मतदान प्रतिशत के संबंध में ग्रामीणों से पृच्छा की गई एवं लोक सभा चुनाव 2024 में अधिक से अघिक मतदान करने हेतु अपील किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र संख्या 176 (उच्च विद्यालय रघुनाथपुर) एवं के0एच0के +2 उच्च विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमे सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (AMF) के तहत अर्द्ध सैनिक बलों (CAPF) के आवासन एवं मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर:बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बीईओ ने किया पुरस्कृत।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नारनौल:नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे स्कूल बसों के चालान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment