RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने नदी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/मोतीहारी (बिहार) 08 जुलाई।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा डुमरिया, मंगलापुर-दक्षिणी बरियरिया एवं पुछरिया – पूर्वी संग्रामपुर के पास नदी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियों का जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जो, निम्न है :-
नाव का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क बना रहे ।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से क्रियाशील बनाये रखने हेतु निदेशित किया गया ।
चम्पारण तटबंध पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को संबंधित स्थल पर सतत् बने रहने एवं पूरी चौकसी के साथ निगरानी करने का निदेश दिया गया ।
सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने मुख्यालय में स्थायी रूप से बने रहने एवं समय-समय पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मिलते रहने का निदेश दिया गया ।
भ्रमण के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी अरेराज, अंचलाधिकारी संग्रामपुर,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संग्रामपुर, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी संग्रामपुर एवं पंचायत स्तरीय अन्य कर्मी तथा पंचायतों के जनप्रतिनधि मौजूद रहे ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 फरवरी 24

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

500 एम.टी. क्षमता के गोदाम वाले मोडल लैम्पस के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक।

rktvnews

पटना:साहित्य की अत्यंत लोकप्रिय विधा है ललित-निबन्ध : आलोक राज

rktvnews

भोजपुर: धुआं छोड़ रही मोदी सरकार ,नहीं हैं कहीं विकास का काम: सुदामा प्रसाद

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

Leave a Comment