RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

35 बोतल शराब व 26 जिंदा कारतूस बरामद।

करनामेपुर के रमकरही से बरामद शराब और जिंदा कारतूस।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी पुलिस ने शराब और जिंदा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापामारी कर थाना क्षेत्र के रमकरही गांव से उत्तर पक्की सड़क के किनारे घास के झुंड में से 35 पीस अंग्रेजी शराब तथा 26 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को देख दो बाइक सवार अभियुक्त फरार हो गए। पुलिस ने शराब और जिंदा कारतूस को जप्त कर लिया है। पुलिस ने 500 एम एल का 30 पीस किंग बियर एवं 750 एम एल का 5 पीस रॉयल स्टैग, कुल मिलाकर, 35 बोतल अंग्रेजी शराब और 12 बोर का 11 पीस जिंदा कारतूस एवं पॉइंट 315 बोर का 15 पीस जिंदा कारतूस, कुल मिलाकर, 26 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को देख अभियुक्त बाइक लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एएसआई मुनेश्वर दास के बयान पर दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

Related posts

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी- एमएलए लैड, सीएसआर फण्ड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक; योजनाओं के घरालत पर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

पटना: अंबेडकर पर दिए बयान पर गृह मंत्री अमित शाह का किया गया पुतला दहन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: वाराणसी:काशी हिन्दी विद्यापीठ -वाराणसी की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी में 21 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया गया शामिल।

rktvnews

Leave a Comment