RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामनास्वास्थ्य

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के द्वारा भोजपुर के दो स्वास्थ्य केंद्रों को दिया गया अवॉर्ड।

अवॉर्ड प्राप्ति पर उप विकास आयुक्त वीर वीरकर एवं एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने जाहिर की प्रसन्नता दी शुभकामनाएं।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 मार्च। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रमुख कायाकल्प अवार्ड पहली बार जिला भोजपुर के दो स्वास्थ्य केंद्र को दिया गया। यह केंद्र है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया एवं रेफरल हॉस्पिटल शाहपुर। अस्पताल के मरीजों के प्रति अच्छे कार्यों ,साफ सफाई एवं सुयोग्य व्यवस्था के लिए यह अवार्ड दिया गया है। जिले में पहली बार इस तरह का दो अवार्ड मिलने पर डीडीसी श्री वीर वीरकर ने काफी खुशी जाहिर की एवं पूरे टीम को उन्होंने बधाई एवं शुभकामना दी। भोजपुर एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने बुके देकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिहिया डा अनिल कुमार एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अममुल्ला को सम्मानित किया, उनकी पूरी टीम के साथ। इस अवसर पर मंच पर जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा तथा जिला स्वास्थ्य समिति के एम एन ई धनंजय जी उपस्थित थे। साथ ही पूरे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी जगह से स्वास्थ्य कर्मी दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहकर तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों स्वास्थ्य संस्थान को बधाई एवं शुभकामना दी।

Related posts

मध्यप्रदेश:अब सीईओ एम.पी. के व्हाट्सएप चैटबॉट से मतदाता निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां कर सकेंगे प्राप्त!मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन ने किया नवाचार, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मतदाताओं को मिलेगी जानकारी।

rktvnews

गाजीपुर के प्रख्यात कवि, गीतकार एवं गज़लकार वंशनारायण सिंह मनज जी तमाम हो गए,सूरज और चांद हो गए:इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

उपचुनाव के नतीजों के बाद PK ने बताया : विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई NDA से है, RJD से नहीं है।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों की समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून : राज्यपाल ने देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment