RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई। गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर आरा के सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन डीएम राजकुमार ,सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । मौके पर डीएम राजकुमार ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उ‌द्देश्य परिवार नियोजन के महत्व, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों जैसे विभिन्न जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य जनसंख्या के मुद्दों तथा यह कैसे समग्र विकास, योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावित करता है इसपर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है।
सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवार नियोजन महिलाओं को यह अधिकार देता है कि उनके कब और कितने बच्चे हों। परिवार नियोजन के कई लाभ है जिसमे माताओं और बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य, गरीबी में कमी और बेहतर शिक्षित आबादी आदि शामिल है। गर्भनिरोधक का उपयोग महिलाओं के लिए विशेष रूप से युवा, कम बच्चे वाली महिलाओं और लड़‌कियों में गर्भावस्था से सम्बंधित स्वास्थ्य जोखिमों को रोकता है। वहीं डीएम राजकुमार ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रतीक अस्पताल प्रबंधक शशि भूषण रमाकांत सिन्हा सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे। मौके पर कई मरीजो ने अपनी समस्याओं को भी डीएम राजकुमार के समक्ष रखा।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में पाँच दिवसीय विश्व विकलांग दिवस समारोह का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए विशेष बच्चे ।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की जिसका शीर्षक बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन है।

rktvnews

Leave a Comment