RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल ने जिला शाखाओं को प्रदाय की एंबुलेंस

लोक भवन में हुआ गरिमामय लोकार्पण समारोह

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद )14 नवंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में आयोजित गरिमामय आयोजन में भारतीय रेडक्रॉस की जिला शाखाओं को प्रदाय की जाने वाली 06 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे, सचिव रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एवं भारतीय रेडक्रॉस की जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदान की जा रही प्रत्येक एंबुलेंस का सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत पूजन किया। वाहनों को झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। लोकार्पण समारोह में एन.एच.डी.सी. लिमिटेड भोपाल के द्वारा निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदत्त एंबुलेंस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर एवं भोपाल को प्रदाय की गई है।

Related posts

लखीसराय:सतत जीविकोपार्जन योजना और ग्रामीण बिहार में रोजगार सृजन।

rktvnews

हुलास पांडे हुए निर्दोष, सत्य की हुई जीत:भोजपुर,लोजपा(आर)

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 मई 25

rktvnews

प्रयागराज रेलवे ने 2 दिन में 700 से अधिक ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को पहुंचाया उनके घर।

rktvnews

चतरा:खरीफ विपणन मौसम 2025-26 : धान अधिप्राप्ति योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: कुलपति ने जगजीवन कॉलेज में किया अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment