RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की भेंट।

देहरादून/ उत्तराखंड 12 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखण्ड में मौजूद है। उत्तराखण्ड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Related posts

भोजपुर:अवीर गुलाल और होली गीतों से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह :निदेशक मनोज कुमार

rktvnews

भोजपुर:माघ पूर्णिमा पर महुली घाट पर मां गंगा की हुई भव्य आरती।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे कार्यसमिति बैठक संपन्न!30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर।

rktvnews

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

चतरा:सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक आईसीयू सेवा का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जिले में ही मिलेगा बेहतर उपचार।

rktvnews

एनीमिया मुक्त भारत एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment