RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित जिलों में राहत शिविर व सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह

सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) का निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)09 अगस्त।वर्षापात, नदियों के जलस्तर तथा विभिन्न जिलों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई की समुचित व्यवस्था की की गई समीक्षा, जिलों के आपदा प्रबंधन प्रभारियों को दिए आवश्यक निदेश दिए।आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा राज्य आज आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राज्य में हो रही वर्षा की स्थिति, प्रमुख नदियों के जलस्तर तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित अधिकारियों से रियल-टाइम डाटा प्राप्त कर बाढ़ संभावित क्षेत्रों में की गई तैयारी, राहत एवं बचाव के संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई की योजनाओं की जानकारी ली। संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्रभारियों से बात करते हुए उन्होंने निदेश दिए कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित जिलों में राहत शिविर तथा सामुदायिक रसोई केंद्र की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
सचिव ने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को तत्काल सहायता मिल सके, इसके लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) तथा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24×7 सक्रिय रहे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मौसम विभाग तथा जल संसाधन विभाग से सतत समन्वय स्थापित कर पूर्वानुमान के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें

हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205, 1070

Related posts

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान वितरण के कार्यों की प्रगति की वीसी द्वारा की समीक्षा।

rktvnews

ई सेवा केंद्र – डिजिटल विभाजन को पाटना और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की बदल रही तस्वीर।

rktvnews

दुमका:पुस्तकालय समिति की बैठक परिसदन, दुमका में संपन्न।

rktvnews

जनप्रतिनिधि सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित

rktvnews

Leave a Comment