RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

डीसी एवं आरओ मोनिका गुप्ता ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)18 मई। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के लिए लिखा है।
डीसी एवं आरओ की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीरपुर के बच्चों द्वारा एक राजनैतिक दल विशेष के लिए वोट की अपील बारे में जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त ने नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिकायत निर्वाण के नोडल अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अधार पर विद्यालय मुखिया नीतू व प्रवक्ता भौतिकी कुलदीप शर्मा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया।
डीसी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के विरुद्ध संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनिक कार्यवाही के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सिफारिश भेजी है।

Related posts

जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष में 11 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगी शतरंज प्रतियोगिता।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए संस्थागत तालमेल, वित्तीय जवाबदेही और प्रौद्योगिकी संचालित शासन पर जोर दिया।

rktvnews

पटना: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी जीविका दीदी की रसोई का मिलेगा जायका,हुआ अनुबंध।

rktvnews

भोजपुर: अमर्यादित बयान और टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

देश को प्रशासक चाहिए शासक नही:आदित्य पासवान

rktvnews

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे के औंध में शुरू हुआ।

rktvnews

Leave a Comment