RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वाराणसी:भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने किया आँखों का दान, पूर्व में दान कर चुके हैं बीएचयू को अपना शरीर।

RKTV NEWS/वाराणसी(उत्तर प्रदेश)12 सितंबर। प्रखर समाजसेवी व पूर गाँव निवासी भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने समाज सेवा की मिसाल कायम करते हुए अपने जन्मदिन पर अपने नेत्रों का दान कर दिया है। इससे पहले वे पूर्व में अपने जन्मदिन वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) शरीर संरचना विभाग को अपना पूरा शरीर अनुसंधान एवं चिकित्सकीय कार्य हेतु दान कर चुके हैं।
भानु प्रकाश सिंह बबलू का मानना है कि “जीवन का वास्तविक सुख दूसरों के काम आने में है, मृत्यु के बाद भी यदि शरीर या उसके अंग किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान दें तो इससे बड़ी सेवा कोई नहीं।”
उनके इस कदम से क्षेत्र में लोगों में जागरूकता बढ़ी है और कई लोग रक्तदान व अंगदान के प्रति प्रेरित हो रहे हैं। भानू प्रकाश सिंह बबलू प्रत्येक वर्ष तीन से चार बार रक्तदान करते हैं। हर वर्ष स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन इनके द्वारा किया जाता है।जिसके माध्यम से हर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि भानु प्रकाश सिंह ने अपने जीवन को ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद भी समाजहित को प्राथमिकता दी है।
गाँव और क्षेत्र में उनके इस निर्णय की व्यापक सराहना हो रही है।

Related posts

राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान आज पिरो प्रखंड के लोहिया चौक पर चलाया गया।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेरणा कार्यक्रम की शुरूआत!अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की शुरूआत।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने सात निश्चित अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

राजस्थान:अलवर जिले में होगा 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 240 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

फासीवाद भैया तेजी से आयी!

rktvnews

बक्सर:ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment