RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : अग्निकांड के पीङितों से मिले विधायक राहुल तिवारी! हर संभव सहायता का दिया आश्वासन।

अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सोनबरसा गाँव में हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मिले विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से  मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा। विदित हो कि प्रखंड के पङसौरा पंचायत के सोनबरसा गाँव मे चूल्हे की चिंनगारी से आग लगने से दो परिवार के झोपङीनुमा आवास जल कर खाक हो गये। पीङित परिवारो में श्रीकृष्ण चौधरी सहित दो परिवार शामिल हैं। इस अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई। पीड़ित परिवार श्रीकृष्ण चौधरी ने बताया कि घर में खाना बनाने के दौरान उङी चिन्गारी से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करना पङा। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड मे तीस हजार रुपया नगद, दस बोरा गेहूँ, अन्य अनाज, बर्तन, कपङा, टेबुल, कुर्सी, बिछावन, चौकी, खटिया सहित घर की अन्य वस्तुएँ जलकर राख हो गईं। अग्निकांड की सूचना मिलने पर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने पीड़ित परिवारों से मिल कर उनके दुख-दर्द को सुना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिलाने हेतू शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बातचीत की। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को शीध्र ही मुआवजा राशि दिलाई जायेगी।  पीङित परिवार से मिल कर सांत्वना एवं आश्वासन देने वालों मे विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के अलावा अनुराग पांडेय सहित कई प्रतिनिधि एवं अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ाने के लिए पहली बार, चुनिंदा जिलों के निगम आयुक्तों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ ‘मतदान में कम सहभागिता पर सम्मेलन’ आयोजित किया।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: 30 अगस्त को वोटर अधिकार-यात्रा के आगमन को ले माले ने आरा में की नुक्कड़ सभाएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:रिसर्च स्कॉलर पूजा कुमारी को मिला अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment