RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राज्यपाल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

भोपाल/ मध्यप्रदेश 01 जूलाई। 30 जून को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल ने उनसे भेंट करने आये सेवानिवृत्त अवर सचिव वित्त आलोक दुबे, सचिवालय के कर्मचारी भारत भूषण और डिस्पेंसरी में ड्रेसर रघुवीर सिकरवार को स्वस्थ, सुदीर्घ और आनन्दमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल से भेंट के पहले सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।
समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा-काल के दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग का स्मरण किया और सहयोग के लिए आभार माना। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की उत्कृष्टता का उल्लेख किया और उनके सुखद, स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पराशर ने किया।
प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, राज्यपाल के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, दानशीलता, न्याय, शौर्य और सुशासन का प्रस्तुत किया उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली: ग्रामीण विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया” स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

दुमका:मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ ने दी जानकारी।

rktvnews

गढ़वा:राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment