
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 अक्टूबर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज 01 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में बुनियाद केंद्र बक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा वृद्धजनों को अंग वस्त्र देकर एवं चश्मा देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि वृद्धजन हमारे समाज के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वृद्धजनों के जीवन को सुख में बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ताकि हमारे वृद्धजन सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे वृद्धजन लाभान्वित हो रहे हैं। विषम परिस्थितियों से वृद्धजनो के प्रति प्रेम, सम्मान जरूरी है और उनकी देखभाल हम सबकी जिम्मेदारी है।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र बक्सर के साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं बुनियाद केंद्र के कर्मियों तथा उपस्थित युवाओं के साथ वृद्धजनों के प्रति आदर सम्मान उनकी सेवा देखभाल तथा सहायता करने से संबंधित शपथ लिया गया।
