RK TV News
खबरें
Breaking News

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन।

RKTV NEWS/सोनपुर(सारण)13 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला, सोनपुर में गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन किया गया। मेला प्रक्षेत्र में पेवेलियन का उद्घाटन प्राधिकरण के माननीय सदस्यगण पी.एन. राय (सेनि भा.पु.से.), कौशल किशोर मिश्र,(ई.) नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार व एस. डी. झा (सेनि भा.रा.से.) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान (भा.प्र.से.) ने स्वागत वक्तव्य दिया। विशेष कार्य पदाधिकारी मो. मोइज उद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक (अग्निशमन) सुधीर पोरिका, प्राधिकरण के विशेष सचिव आशुतोष सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक डॉ. सी. एन. प्रभु, सिविल डिफेंस के एस. पी. हिमांशु शंकर त्रिवेदी, एस.डी.आर.एफ. के कमांडेंट राजेश कुमार, एन.डी.आर.एफ. के असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार, सारण के ए.डी.एम. मुकेश कुमार, सोनपुर के अंचलाधिकारी राजकुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार के उदय शंकर सिंह एवं यूनिसेफ के राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन वरीय सलाहकार डा. जीवन कुमार ने किया।
प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय ने अपने संबोधन में कहा कि पेवेलियन में विभिन्न स्टालों पर आने वाले लोगों को बाढ़, भूकंप, वज्रपात,आग आदि संबंधित आपदा के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक करना हमारा प्रथम दायित्व है। सभी हितधारकों को इसके लिए तत्पर होकर कार्य करना होगा।
प्रधिकरण के पेवेलियन में आपदा जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों के मंचन व मॉकड्रिल के अलावा प्राधिकरण के पेवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर लोगों को आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है। बिहार अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और बिहार मौसम सेवा केंद्र के स्टॉल पर आपदा प्रबंधन से जुड़े आधुनिक तकनीक एवं उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। वाॅल्ट्राॅन ए.आर./वी.आर. स्टूडियो के स्टॉल पर वर्चुअल माध्यम से आपदाओं से सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है। रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार, उत्कर्ष एक पहल एवं जनजीवक कल्याण संघ के स्टॉल पर मेलार्थियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। गतिविधि संस्था एवं अन्य हितधारक जन जागरूकता हेतु नाटक, मॉकड्रिल, पपेट शो का सहारा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय, हराजी, दिघवारा, सारण के बच्चे पैवेलियन में पहुंचे और आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

बहेलियों से पक्षियों को समाजसेवी दीपक अकेला ने कराया आजाद।

rktvnews

भोजपुर:राजू कुमार बने नये सिन्हा थानाध्यक्ष, शांति सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद बढ़ी।

rktvnews

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सोहरा ग्राम में 500 पौधे किए गए वितरित।

rktvnews

Leave a Comment