RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासियों को रास आ रही राज्य सरकार की अनूठी पहल नरेंद्र, श्रीकांत और गुलाब देवी ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 26 जुलाई। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
शनिवार, 22 जुलाई को जारी हुए परिणाम में मलारना डूंगर, सवाईमाधोपुर के 29 वर्षीय नरेंद्र सिंह मीणा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर पोकरण, जैसलमेर के 28 वर्षीय श्रीकांत बोहरा रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार जयपुर की 49 वर्षीय गुलाब देवी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

भोजपुर:कैंडेट्स के अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता से राष्ट्र सशक्त होगा : कर्नल पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक।

rktvnews

दरभंगा:बाल विवाह मुक्त देश बनाने के लिए बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे निकाली गई विशाल बाइक तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाने ने घटना को अंजाम देने के पूर्व ही 2 युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment