RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बोकारो:करियर प्लस की बोकारो शाखा का उद्घाटन।

बोकारो ज़िला प्रशासन की निर्धन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल।

दिल्ली का प्रसिद्ध कोचिंग करियर प्लस देगी बोकारो में फ्री कोचिंग।

बोकारो/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)08 सितंबर।बोकारो सेक्टर 4 के हर्षवर्धन प्लाजा में आज ज़िले की डीसी जाधव विजया नारायण राव ने दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग करियर प्लस की शाखा का उद्घाटन किया और ज़िले के वंचित वर्ग के सैंकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संबोधित किया और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण टिप्स और अपनी तैयारी के अनुभव साँझा किए। उल्लेखनीय है कि ज़िला प्रशासन ने ज़िला खनिज फ़ाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से ज़िले के एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए IAS/ IPS/ JPSC/ Bank/ SSC/ Railways आदि की निःशुल्क कोचिंग योजना प्रारंभ की है जिसका संचालन “करियर प्लस एजुकेशनल सोसाइटी “ करेगी। डीसी मैडम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए योजना के उद्देश्य के बारे में बताया कि शासन का उद्देश्य है कि अपने करियर निर्माण के लिए उनको कहीं भटकना न पड़े और पैसों की तंगी की वजह से कोई भी ग़रीब विद्यार्थी अपना बेहतर भविष्य बनाने से वंचित न रहे इसलिए ज़िला प्रशासन उनको फ्री कोचिंग उपलब्ध करा रहा है। इससे सिविल और राज्य सेवाओं एवं अन्य अधिकारी ग्रेड की परीक्षाओं में बोकारो ज़िले का प्रतिनिधित्व तेज़ी से बढ़ेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद ने विद्यार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित कर योजना से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन नहीं चाहता कि बोकारो ज़िले के विद्यार्थी मेट्रो शहर में जाकर शोषण का शिकार हों इसलिए हमने उसी स्तर की कोचिंग जिसमें दिल्ली के प्रशिक्षक बोकारो आकर कोचिंग देंगे और ज़िले के वंचित वर्ग के विद्यार्थी भी विकास की मुख्यधारा में आ पायेंगे। बोकारो की ज़िला परिवहन अधिकारी वंदना एवं बोकारो स्टील प्लांट के पीआरओ अभिनव शंकर भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर करियर प्लस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुज अग्रवाल ने डीसी महोदया एवं डीडीसी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों की दूरदृष्टि एवं बोकारो के निर्धन व वंचित विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को नमन । अब अगले कुछ बर्षों में बोकारो एक नया इतिहास लिखेगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग के साथ ही अब सभी प्रमुख सरकारी सेवाओं की प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी बड़ी मात्रा में इस ज़िले से युवाओं का चयन होना प्रारंभ हो जाएगा। हमारी कोशिश होगी की हम वो सभी सुविधाएँ, अध्यापक गण, अध्ययन सामग्री , टीचिंग टेक्निक आदि यहाँ उपलब्ध कराएँ जो हम दिल्ली में अपने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराते हैं। हमारे 27 वर्षों की यात्रा में हमने अपनी एक दर्जन शाखाओं पर अपनी रेगुलर पैड कोचिंग कार्यक्रमों के अलावा 58 सरकारी फ्री कोचिंग के प्रोजेक्ट किए हैं और सभी में उच्च कोटि का शिक्षण प्रशिक्षण एवं सेलेक्शन दिए हैं। देशभर के गरीब, वंचित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आज यह भरोसा है कि सरकारी फ्री कोचिंग योजनाओं में अगर कहीं पढ़ाई होती है और रिजल्ट आते हैं तो वह करियर प्लस ही है। शासन के अधिकारियों से हमारी अपेक्षा रहेगी कि वे भी जब जब समय मिले तब हमारे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और इनको मोटिवेट करने आते रहें और हमको भी अपने अनुभव और सुझाव देते रहें ताकि हम और बेहतर तरीके से आप लोगों को कोचिंग देते रहें। सभी विद्यार्थियों से मेरी अपील है कि जिस ज़िम्मेदारी का परिचय प्रशासन ने दिया है और आप सभी को फ्री कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई है , आप भी उतनी ही गंभीरता से कोचिंग क्लासेस को लेंगे और प्रतियोगिता परीक्षा में अपनी सफलता के लिए जी जान लगा देंगे। हम और हमारी टीम हर प्रकार से आपकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

rktvnews

बक्सर: पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को दिए गए प्रतीकात्मक चाबी एवं स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर :शाहपुर प्रखंड के शिवपुर घाट पर स्नान के दौरान युवकों के डूबने की सूचना पर पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

कलाकक्ष का 46 वाँ स्थापना दिवस सह महाकवि काशीनाथ पाण्डेय शिखर सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का मनाया गया सातवां स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment