अंकित तथा राजशेखर ने जूडो में तथा बालिकाओं की टीम ने बास्केटबॉल में जीता ‘गोल्ड’
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 सितंबर।बी.एस.डीएवी. के छात्र-छात्राओं ने ‘डीएवी.नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2024’ की कई प्रतिस्पर्धाओं में मचाया धमाल।योगा, जूडो, सतरंज,स्केटिंग तथा बास्केटबॉल की बालक-बालिकाओं की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों अपना परचम लहराते हुए विद्यालय तथा अपने घर-परिवार का मान बढ़ाया है।
बिहार प्रक्षेत्र-एफ की ओर से बी.एस.डीएवी. के अंडर-14 ,बालक वर्ग की योगा टीम ने इसबार पुन: जोनल मुकाबले में सबको पछाड़ते हुए ‘गोल्ड मेडल’ प्राप्त किया है।
इस प्रकार यह टीम नेशनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। इस टीम में खेल रहे नीशू गुप्ता, ऋषभ राज ,आर्यन कुमार, अमन कुमार तथा सत्यम कु. ने फाइनल की तैयारी शुरु कर दी है। वहीं योगा टीम बालिका वर्ग को इस वर्ष ‘सिल्वर मेडल’से संतुष्ट रहना पड़ा। बालिका योगा टीम में अनन्या,आकांक्षा,अँजलि सौम्या तथा ऋषिका ने बेहतर प्रदर्शन किया ।
बास्केटबॉल के अंडर-14, बालिका वर्ग की टीम ने भी ‘गोल्ड’ जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम कैप्टेन साक्षी ठाकुर ने और अन्य खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
इधर जूडो की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में राजशेखर ने 66कि.ग्रा.भार में तथा अंकित यादव ने 40 कि.ग्रा.भार में ‘गोल्ड मेडल’ तथा शुभम कुमार ने 60 कि.ग्रा. व साहिल ने 45 कि.ग्रा.भार में क्रमश: सिल्वर व ब्राँज मेडल जीतकर पदको की झड़ी लगा दी। जूडो में राजशेखर व अंकित यादव भी नेशनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। बच्चों की इस प्रतिभा से उनके खेल प्रशिक्षकों व परिजनों में उम्मीदें बढ़ी हैं।
विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी डीएवी. सी.ए.ई.,नई दिल्ली के निर्देशन में देश के विविध प्रदेशों में ‘डीएवी. नेशनल स्पोर्ट्स मीट’ हो रहा है। इस खेल प्रतिस्पर्धा में देशभर के डीएवी.के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर अवसर मिलता है।
बच्चों की जीत पर प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है। इस आयोजन की बालक वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाएँ डीएवी.,बेगुसराय(25-26सितंबर,24) तथा बालिका वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाएँ डीएवी.कैंट एरिया(28-29 सितंबर,24) गया में संचालित हुईं।
खेल शिक्षक परशुराम साहू, कमलेश दूबे तथा शिक्षिका किरण कुमारी व शिवा श्रोत्रिय के निर्देशन में बच्चों ने अपनी तैयारी की।

