RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:400 स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल व लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, योजनाओं का स्वीकृति पत्र का हुआ वितरण।

अनुकम्पा के आधार पर दिया गया नियुक्ति पत्र।

सड़क दुर्घटना व वज्रपात से मृत के आश्रितों को दिया गया मुआवजा राशि।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)20 जुलाई।चतरा जिले के गिद्धौर प्रखण्ड मुख्यालय में परिसंपत्ति एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। मंत्री के प्रखण्ड मुख्यालय गिद्धौर आगमन पर उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया, रोजगार के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे है।
कार्यक्रम में मौके पर किया गया परिसंपत्तियों का वितरण
कार्यक्रम में मंत्री द्वारा लाभुकों के बीच अबुआ आवास, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित बागवानी आदि की स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस महिला समूहों के दिदियों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र, 400 स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वधान में चतरा वन प्रमंडल द्वारा प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में आयोजित 75वां वन महोत्सव 2024 के तहत मंत्री, उपायुक्त समेत जिले एवं प्रखंड के अधिकारी और गणमान्य लोगों ने पौधा रोपण किया।

उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त रमेश घोलप, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, प्रमुख, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अनुकम्पा के आधार पर दिया गया नियुक्ति पत्र

गिद्धौर प्रखण्ड के कार्यक्रम के पश्चात समाहरणालय सभा कक्ष में मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा भू0पू0 सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां चतरा अंचल चतरा के कार्यालय में पदस्थापित स्व0 दिलीप कुमार के पुत्र अभिषेक भारती को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं उग्रवादी हिंसा में माने गए स्व0 विक्रम कुमार रजक ग्राम + पो0 + थाना लावालौंग के उनके आश्रित सोनी कुमारी को चतुर्थ वर्गीय पद के लिए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया।

सड़क दुर्घटना व वज्रपात से मृत के आश्रितों को दिया गया मुआवजा राशि

पत्थलगडा प्रखण्ड के ग्राम नुनगांव निवासी जामुन प्रजापति की पुत्री शिवानी कुमारी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी उनके आश्रित कैलाश कुमार पिता जामुन प्रजापति को 01 लाख रूपये की मुआवजी राशि दी गई। वहीं प्रखण्ड ईटखोरी के ग्राम चक्रवार पितीज स्थित निवासी उमेश यादव की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी उनके आश्रित मालो देवी को 01 लाख रूपये मुआवजा राशि दिया गया। साथ ही प्रखण्ड कान्हाचट्टी ग्राम बकचुम्बा निवासी रघुनाथ प्रजापति की मृत्यु वज्रपात से हो गई थी उनके आश्रित तेतरी देवी को 04 लाख मुआवजा राशि दिया गया।

Related posts

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में तीन दिवसीय “उमंग’26” का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता आनंद तिवारी को NSUI का राज्य सचिव किया गया नियुक्त।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment