RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन, वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना!संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

चतरा/झारखंड 30 सितंबर।भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, न्यू दिल्ली से प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम को लेकर आयोजित ऑनलाइन समारोह को चतरा जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,कर्मी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि जुड़कर उनके संबोधन को सुना और प्रधानमंत्री के संबोधन में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के उद्देश्य को जाना।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जाएगा: डीआरडीए निदेशक

डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के एक प्रखंड (मयूरहंड) का चयन किया गया है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाएगा और संकल्प सप्ताह के लिए कई गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी। जिसके तहत संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी गतिविधियां आयोजित करें, संकल्प सप्ताह में स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संकल्प सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प का आयोजन सभी हेल्थ एवं बेलनेस सेंटरों पर एवं पीएससी पर किया जाएगा। 4 अक्टूबर को सुपोषित परिवार-पोषण मेला का आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को स्वच्छता आधारित कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पर कृषि महोत्सव का आयोजन होगा। 7 अक्टूबर को प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षा एक संकल्प से संबंधित कार्यक्रम संपन्न होंगें। 8 अक्टूबर को आजीविका आधारित समृद्धि दिवस का आयोजन पंचायत भवन पर होगा, जिसमें रोजगार संसाधनों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ ही ब्लॉक लेबल पर रणनीति बनाने के लिए चर्चा भी की जाएगी। संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश दिया जा चुका है। जिला स्तर पर प्रखंड एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने को कहा।
जिला परिषद् अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित, सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र व अन्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता को आगे बढ़ाएंगे, ये अभियान थमेगा नहीं : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

बिहारी लिट्रेचर पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में उर्वरक विभाग के एक संक्षिप्त बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनो के लिए एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment