RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

विलुप्त होती परंपरा व संस्कृति की विधाओं पर होगी खास पहल।

भोजपुरी भाषा की उन्नति को ले विद्यार्थियों के बीच भोजपुरी भाषा में होगी भाषण प्रतियोगिता।

कार्यकारी अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष एवं सह सचिव का किया गया मनोनयन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 01 सितंबर। स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर एक विशेष बैठक में इस बार लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती ” भिखारी ठाकुर लोकोत्सव -2024 ” के रूप में मानने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह व संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
आज की बैठक के दौरान गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि परंपरा व संस्कृति की बहुत सी विधाएं विलुप्त हो रही है जिसको चुन चुन कर आगामी 18 दिसंबर को होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल किया जाए। साथ ही भोजपुरी भाषा की उन्नति के लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा भोजपुरी में भाषण प्रतियोगिता भी कराया जाए।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर के तले आयोजित इस बैठक के दौरान जिला प्रशासन से सहयोग लेने की बात कही गई।जिसको लेकर एक शिष्ट मंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी राज कुमार से मिलेगा।
इस दौरान आयोजन को सफल बनाने को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडे,कोषाध्यक्ष के रूप में राम जी प्रसाद यादव एवं सह सचिव के रूप में रंगकर्मी राजीव रंजन और प्रशांत कुमार का मनोनयन किया गया।
आज की बैठक में शामिल प्रमुख लोगो में पत्रकार रजनीश त्रिपाठी, डॉ अरविंद कुमार राय,बाल्मिकी शर्मा,सत्येंद्र सिंह, डॉ एस के विष्णु,पप्पू सिंह,दिनेश मिस्त्री,गांधी जी,व्यास कमलेश पासवान, बहिरो सांस्कृतिक मंच के सुरेंद्र प्रसाद यादव,धर्मेंद्र कुमार ,पटना दूरदर्शन के राजकुमार आदि प्रमुख थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

एमएसएमई का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ‘नाटू नाटू’ की पूरी टीम को बधाई दी।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने दी बिहारवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें।

rktvnews

अमित शाह ने गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के हीरक जयंती समारोह एवं त्रिभुवन पटेल की जयंती पर 300 करोड़ रूपए की लागत से अनेक किसान कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment