RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामनवमी 27 मार्च को, प्रचार रथ हुआ रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने गुरुवार को बुढवा महादेव मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा के प्रचार रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया।वहीं इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।प्रचार रथ को रवाना करने के पूर्व समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने कहा कि अधिक से अधिक रामभक्त इस शोभायात्रा में शामिल हो।इसी कारण आज इस प्रचार रथ को आरा के हर गांव में रामभक्तों को जागरूक करने के लिए भेजा जा रहा है।वहीं संतजी ने आगे कहा कि निरंकार से साकार रूप में भगवान राम का अवतार हुआ था।भगवान राम सबके हैं और सभी भगवान राम के। जानि सभय सुर भूमि सुनि बचन समेत स्नेह।गगनगिरा गंभीर भई हरनि सोक संदेह।जनि डरपहु मुनि सिद्ध सुरेसा।तुम्महि लागि धरिहउं नर बेसा। संतश्री ने आगे कहा कि भगवान राम का अवतार अयोध्या में असुरों के मर्दन करने और धर्म की स्थापना करने हेतु हुआ।वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा हर साल की अपेक्षाकृत बहुत विशाल होगी और अबकी बार शोभायात्रा में काशी,अयोध्या, वृन्दावन, हरिद्वार से चलकर साधु संत भाग लेंगे।साथ ही साथ जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल होने वाले रामभक्तो पर पुष्प की वर्षा होगी और पकड़ी चॉक पर भव्य महाआरती और पुष्प वर्षा होगी।

Related posts

झारखंड:किसानों के 2 लाख रुपये तक के ऋण होंगे माफःमंत्री, बादल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक,जीविका दीदियों में हर्ष।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्ष्ता में ऑनलाइन माध्यम से पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न!कुल 6 नये अल्ट्रासाउण्ड खोलने के प्रस्ताव को पूर्ण दस्तावेज व भौतिक सत्यापन कर अगले बैठक में रखने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

भारतीय इस्लामिक परंपरा का वैश्विक केंद्र बनेगा आईआईसीसी: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिना ताम-झाम के बाईक पर निकला डीएम का काफिला।

rktvnews

Leave a Comment