RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तीन दिवसीय होगा भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 का आयोजन।

आयोजन को लेकर तैयारी समिति की आयोजित की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 29 सितंबर। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की बैठक अखिल भारतीय भद्र ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बाल्मिकी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
गत बैठकों में हुई निर्णयों की समीक्षा करते हुए भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान से जुड़े लोगो ने निर्णय लिया की पूरे आयोजन में भोजपुरी भाषा का प्रयोग किया जाए साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आने वाले कलाकारों और साहित्यकारों से अनुरोध किया जाए की मंच पर बोल चाल की भाषा भोजपुरी ही रखें।जिला प्रशासन समेत राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिलकर उन्हें यहां आने हेतु निमंत्रित किया जाए।
विदित हो की हर वर्ष 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की जयंती इस मंच से मनाई जाती है जो इस बार तीन दिवसीय 16,17,18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के रूप में मनाई जायेगी।साथ ही भोजपुरी पेंटिंग व शास्त्रीय संगीत में भोजपुरी को भी मंच से प्रदर्शित किया जायेगा।
आज की तैयारी समिति की बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,गणेश कुमार, डॉ अरविंद राय,पत्रकार अनिल त्रिपाठी, डीएनटीवी प्रमुख गौतम कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार,व्यास कमलेश पासवान,गांधी जी, बहिरो कला संस्कृति मंच के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ,समाज सेवी अमरदीप कुमार जय आदि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के दंपतियों को दत्तक ग्रहण पूर्व बालिकाओं को दिया गोद।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर रमना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: नवादा थाना ने देशी कट्टा और कारतूस संग दो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment