RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:चिराग पासवान के प्रयास से बिहार का होगा कायाकल्प : सांसद अरुण भारती

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 फ़रवरी। गुरुवार को आरा के रेड क्रॉस सभागार में आयोजित लोजपा (रा.) के समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा की केंद्रीय बजट 2025 मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है। इस बजट में जहां मध्य वर्ग को ध्यान में रखते हुए 12 लाख सलाना आय वाले लोगों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है, वहीं इस बजट से बिहार का कायाकल्प होगा। चिराग पासवान के प्रयास से बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना होगी। निफ्टेम भारतीय खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थान है। निफ्टेम का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करना है। बिहार 13 करोड़ की आबादी वाला खाद्य उत्पादनकर्ता महत्वपूर्ण राज्य है। बिहार में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। यह संस्थान न केवल शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। निफ्टेम के खुलने से बिहार में फूड प्रोसेसिंग उद्योग में क्रांति आएगी। बिहार के लोग इनकी घोषणा होने के बाद चिराग पासवान की सराहना कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए बिहार की 13 करोड़ जनता की तरफ से आभार। निफ्टेम ही नहीं बिहार मखाना का प्रमुख उत्पादक राज्य है। केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा हुई जिससे बिहार के मखाना उत्पादन से जुड़े लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश सह प्रभारी कुमार सौरभ सिंह ने कहा की पद्मभूषण रामविलास पासवान जी के सपनों को साकार करने के लिए चिराग़ पासवान जी संघर्ष कर रहे हैं, सामाजिक न्याय के साथ अब चहुँमुखी विकाश और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे को सफल बनाना ही लोजपा (रा ) का मुख्य लक्ष्य है. मौके पर युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिला प्रभारी पंकज पासवान तथा सह प्रभारी मनीष सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
अध्यक्ष भाषण में राजेश्वर पासवान ने कहा कि लोजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजन और मिशन को पहुंचा रहे हैं। इन्होंने भोजपुर से भी प्रत्याशी की मांग की।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं संचालन विजय सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से राजेश साह ,मनोज पासवान,विकास सिंह,संतोष पासवान,यादव रामसकल भोजपुरिया,अरविंद ओझा ,बबीता चौधरी,लीला शर्मा, शाहनवाज बलि,सन्नी पंडित,श्याम कुमार मन्नू,मनीष बिचौली,प्रशांत सिंह,कुंवर उपेंद्र सिंह संजय पासवान आदि सभी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।

Related posts

नारनौल:आरती सिंह राव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने गीद्धा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रतिमाह बैठक के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर: 5 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

पटना:मिशन मोड में करें AC/DC एवं UC का निस्तारण: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राजस्व कार्य की लापरवाही में मुसहरी के दो राजस्व कर्मी हुए निलंबित।

rktvnews

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम!भव्य राम मंदिर के साथ ही 2024 में अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

rktvnews

Leave a Comment