RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में लगे है राम भक्त शंभू चौरसिया।

आरा/ भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मार्च। रामनवमी शोभा यात्रा की सफलता को लेकर आज भी शंभू चौरसिया के नेतृत्व में राम भक्तों की एक बैठक महादेवा हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक में युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे और शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यों का विधिवत अवलोकन किया। इस अवसर पर पूजा, सफाई ,,सजावट ,झांकी ,सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर तमाम चर्चाएं की गई और सबको अलग-अलग प्रभार दे कार्य को बताने का प्रयास किया गया। महासचिव शंभू चौरसिया ने कहा कि राम भक्त लगातार बैठक कर चर्चा कर रहे है और अगर कोई समस्या है तो सबका निदान किया जा रहा है। बैठक में विशेष रूप से गोकुल सिंह, विभु सिंह, वीरेंद्र सिंह ,अमर कश्यप ,विक्की, हिमांशु बहादुर ,निखिल, शुभम ,शिवम आदि अनेकों रहे। समापन पर मंदिर में पूजा आरती हनुमान चालीसा का पाठ और जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष के साथ प्रसाद वितरण हुआ।

Related posts

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की भेंट।

rktvnews

“हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रखण्ड कार्यालय लावालौंग का किया औचक निरीक्षण,बन रहे भवन को तय समय सीमा अंदर कराएं पूर्ण!उपयोगी सामग्री में गुणवत्ता में लापरवाही बर्दास्त नहीं: उपायुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment