RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा सासंद ने जनसंवाद में सुनी जनता की समस्या ,अधिकारियों से बात कर तत्काल कई समस्याओं का कराया समाधान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)17 सितम्बर।भाकपा – माले जिला कार्यालय श्रीटोला में आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने सोमवार को जनसंवाद कर आम जनता की समस्याओं को सुना। जनसंवाद में भूमि, बिजली , स्वास्थ्य, आदि सवाल को लेकर लोग पहुंचे थे। जिसमें कुछ सवाल तत्काल अधिकारियों से बात कर हल किया गया और अन्य पर आगे की कार्रवाई के लिए लिखा गया। बेलाउर बाजार से जुड़े 61 गरीब परिवार के लोग जनसंवाद में पहुंचे थे। जिनको नोटिस मिला है कि वर्षों से बसे जमीन को उजाड़ दिया जाएगा। जिस जमीन पर लोगों को सरकारी पक्का मकान, बिजली कनेक्शन आदि मिला है। बिजली की समस्या में जिस उपभोक्ता ने पिछले एक वर्ष से उपयोग नही किया उसका 35 लाख रुपया बिल आया है रोज 9527 रुपया बिल आ रहा है। जिलाधिकारी और सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी सुधार नही हुआ।
इस मौके पर सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले में वर्षों से बसे गरीबों को उस जमीन का पर्चा दे और कहीं भी जमीन से लोगों को उजाड़ने के पहले उनका वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए नही तो आने वाले दिन में सड़क से सदन तक जबरदस्त संघर्ष किया जएगा। उन्होंने कहा कि रोज दिन खबर आ रही है कि लोग स्मार्ट मीटर के खिलाफत कर रहें हैं लेकिन अधिकारी द्वारा जबर्दस्ती लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगायाजा रहा है। जिसे तत्काल बंद किया जाए।
जनसंवाद में सांसद के निजी सचिव चन्दन कुमार, सूरज कुमार, माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रितम, माले नेता मिल्टन कुशवाहा, कृष्ण रंजन गुप्ता शामिल थे।

Related posts

रांची:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने अपने सांसद मद से 25 लाख के योजनाओं का क्या शिलान्यास।

rktvnews

शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण कभी समाज के हित में नहीं – उपराष्ट्रपति

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर: सोनू राय की जीत पर इंडिया गठबंधन नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

हर नागरिक बने प्रकृति प्रहरी, बड़े बदलाव के लिए जिद और जुनून जरूरी : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment