RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
लोक सेवाओ के तहत लंबित आवेदनों की अंचलवार समीक्षा के क्रम में सभी आई०टी० सहायकों को त्वरित एवं समय सीमा के अंदर निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया । साथ ही बताया गया कि प्रत्येक पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन/जहां पंचायत कार्यालय संचालित है, में लोक सेवा केंद्र को क्रियाशील किया जाना है। इस हेतु सभी प्रखंड आई०टी० सहायक को निर्देशित किया गया कि पंचायत कार्यपालक सहायक को रोस्टर के अनुसार लोक सेवा केंद्र के कार्यों का प्रशिक्षण देंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बक्सर एवं आई०टी० मैनेजर बक्सर को अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

जिला स्तर पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन हेतु साक्षात्कार शुरू!अभ्यार्थियों की समस्या समाधान हेतू कट्रोल रूम स्थापित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की शिष्टाचार भेंट! राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी

rktvnews

राज्यपाल ने किया स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

मोतीहारी:खेलो इण्डिया तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया!पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment