RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम बिजरौल पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह की समाधि स्थल पर निर्माणधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 अक्टूबर।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को ग्राम बिजरौल पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह की समाधि स्थल पर ₹1 करोड़ 9 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। इस हॉल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और पाया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण स्थल की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और फिनिशिंग कार्यों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर सेनानी थे जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत का बिगुल बजाया था। वे किसानों और आम जनमानस के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका यह पावन स्थल पूरे जनपद के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और यह स्थल राष्ट्रीय भावना व शहीदों के बलिदान की याद को सहेजने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, तहसीलदार बड़ौत श्वेताब सिंह, चौधरी यशपाल सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

बागपत के बली गांव में वन विभाग के द्वारा शहीदों के नाम काकोरी शहीद स्मृति वाटिका बनाई गई।

rktvnews

भोजपुर:खेती की बढ़ती लागत और घटती मृदा उर्वरता किसानों के लिए बड़ी चुनौती : डा विकास सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने वी.के. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

M/s Sanjivani मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड सिकंदरपुर बिहटा में न्यू मीडिया और डेटा हब में ₹50.75 करोड़ का करेगी निवेश।

rktvnews

Leave a Comment