RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बेतिया:06 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

बेतिया/बिहार 04 दिसंबर।श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-06.12.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 06 दिसंबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कस्टमर रिलेशनशीप एक्जक्यूटिव के पद पर कार्य करने हेतु 10 वीं या 12 वीं पास इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा कस्टमर रिलेशनशीप एक्जक्यूटिव पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 10270-15000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। कार्यक्षेत्र अभ्यर्थियों के घर से 50-100 किलोमीटर के दायरे में होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व नदी दिवस पर हमारी नदियां – हमारा भविष्य पर पेंटिंग व‌ कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने पीएम जनमन आवास हितग्राही को सौंपी चाबी।

rktvnews

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

स्मृति शेष श्री राम सिंह के श्राद्धकर्म पर सदर विधायक ने की पुष्पांजलि।

rktvnews

Leave a Comment