RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 सितंबर। आज जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में सर्वप्रथम जिला,शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया की जिस स्कूल में खेल का मैदान है उसकी सूची अविलंब उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराया जाए ताकि मनरेगा के तहत विकास कार्य कराया जा सके। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को बच्चों को मिलने वाली राशि जैसे -साइकिल ,छात्रवृत्ति, पोशाक को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा माईनिंग फंड से किए जा रहे कार्य जिसकी स्वीकृति जिला पदाधिकारी के तरफ से दे दी गई है जैसे हाईटेक लाइब्रेरी ,स्मार्ट क्लासेस ,खेल से संबंधित कार्य ,पेंटिंग रूम ,मॉडल क्लास रूम ,साइंस पार्क को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्कूल में पर्याप्त संख्या में शौचालय ,क्लास रूम बनाने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक मे उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी DPO शिक्षा विभाग एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के हरित गतिशीलता विजन के अंतर्गत भारत ने पहली बार ई-ट्रक प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे हस्तगत।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

छत्तीसगढ : स्व रोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन प्रशिक्षण।

rktvnews

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव आज। कई मोहल्ले में धूमधाम से हो रही है पूजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment