RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली जिलाधिकारी की सख्त पहल: जनता दरबार में 7 दिनों के भीतर परिवाद निष्पादन का निर्देश, जवाबदेही एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)28 फरवरी।जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता दरबार” कार्यक्रम में कुल 70 परिवादों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों पर सात (7) दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन समय-सीमा के भीतर जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी मामलों का निष्पादन पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाना अनिवार्य है।
शुक्रवार को प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डी०एस०ओ०, आई०सी०डी०एस०, आर्म्स, सी०एस०, नीलाम, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा, होमगार्ड सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। कई मामलों में जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
उल्लेखनीय है कि सात निश्चय–3: “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। आज आयोजित जनता दरबार में जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर कुल मिलाकर 893 आवेदनों की सुनवाई कर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग शिकायतकर्ताओं को उनके परिवाद की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से समय-समय पर अवगत कराते रहें, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जटिल मामलों का त्वरित समाधान निकालने पर विशेष बल दिया।
जनता दरबार में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने पुनः दोहराया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।

Related posts

भोजपुर:शतरंज प्रतियोगिता में जीत पर जेजे कालेज की प्राचार्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्म कुमारी की 2025-26 की सालाना थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर: 27 जुलाई को भिखारी ठाकुर शोध संस्थान प्रख्यात मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर आयोजित करेगा गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको का गृह प्रवेश।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन!दुनिया में अमन व शांति के लिए आतंकवाद का ख़ात्मा ज़रुरी: गोलोक बिहारी

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment