
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर और बहोरनपुर थाना परिसर में दशहरा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों ने आपसी सद्भाव, भाईचारा और सौहार्द के वातावरण मे दशहरा पूजा मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी तथा किसी तरह का सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी बातों एवं समस्याओं को रखा।

बैठक मे आरओ रशिम सागर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, बहोरनपुर की पीएसआई ममता कुमारी, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, कृष्ण कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, बंटी पांडे, पार्षद मनोज पासवान, संजय चतुर्वेदी, भाजपा नेता भरत तिवारी बिरजू, मैनेजर राय, धीरेन्द्र राय, सुरेश ठाकुर, बबन साह, राधेश्याम पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
