RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा के जिला कार्यालय मे हुआ चूड़ा-दही का भव्य भोज,जिले भर के कार्यकर्ता और नेताओं ने की शिरकत।

25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारी हेतु भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।25 जनवरी को आरा रामलीला मैदान मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विकसित भारत जी राम जी जिला सम्मेलन का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मे एक बैठक सह चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ओर संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम से हुआ।
बैठक मे बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने 25 जनवरी को कार्यकर्ता सम्मान सह विकसित भारत जी राम जी समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पहुंचने की सूचना दी।उनके स्वागत एवं समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकताओं को तैयारी करने के लिए कहा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन रोहतास जिला से तरारी विधानसभा के हसनबाजार मंडल मे होगा।भोजपुर जिला में प्रवेश करने पर हसनबाजार, पीरो,चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर और आरा के विभिन्न स्थानों पर कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधिवत घोषणा हो जाएगा और बिहार से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी के भोजपुर जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
वही जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का दिन भर विभिन्न कार्यक्रम जिला मे होने की सूचना दी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला के पदाधिकारी एवं कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम मे भी शामिल होगे।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जिला मे पहली बार आगमन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का घोषणा के दोहरी खुशी मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
बैठक के बाद विधानपार्षद जीवन कुमार के सौजन्य से भाजपा जिला कार्यालय मे चूड़ा-दही सह भोज का आयोजन किया गया उक्त भोज कार्यक्रम मे भाजपा के पदाधिकारी, जिला भर के कार्यकर्ता सहित बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभुनाथ पांडेय,कौशल विद्यार्थी,हरेन्द्र पांडेय,डाँ. प्रेम रंजन,सीडी शर्मा,लव पांडेय,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,अमरेन्द्र शक्रवार,सत्यनारायण व्याहुत,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक सहित मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,गणमान्य व्यक्ति एवं जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार शामिल थे।
विधानपार्षद जीवन कुमार एवं जिलाध्यक्ष द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर विधानपार्षद एवं जिलाध्यक्ष द्वारा मीडिया कर्मियों को अंगवस्त्र एवं तस्वीर के साथ सम्मानित किया गया।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया।

Related posts

वैशाली:मानसून अवधि में शहरी क्षेत्र में होने वाले जल जमाव एवं जल निकासी पर महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सर्विअर इंडिया ने भारत में लॉन्च की ;इवोसिडेनिब; (टिब्सोवो)- दुर्लभ आईडीएच1 म्यूटेशन वाले एएमएल और कोलेन्जियोकार्सिनोमा के लिए टारगेटेड थेरेपी।

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं का एथलीट मीट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बागपत पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुरुष हॉस्टल बैरक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment