
गंदे एवं जमाव पानी युक्त स्थलों पर फॉगिंग कार्य और एंटी लार्वा के छिड़काव के दिए निर्देश।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में ब्लिंचिंग पाउडर सहित एंटी लार्वा के छिड़काव को किया निर्देशित।

सदर अस्पताल में सात बेड के डेंगू वार्ड होंगे तैयार।
RKTV NEWS/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 सितंबर।जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डेंगू एवं चिकनगुनिया के नियंत्रण हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा भोजपुर जिला में नगर निगम,नगर पंचायत,नगर परिषद द्वारा जमा पानी एवं गंदगी युक्त स्थलों पर फॉगिंग कार्य एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया गया। बाढ़ वाले प्रखंड के गांवो में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव हेतु MOIC,s को निर्देशित गया। साथ ही सभी प्रखंडों मे पर्याप्त मात्रा में जांच की उपलब्धता रखते हुए अस्पतालों में दो दो बेड एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में पांच बेड तथा सदर अस्पताल में सात बेड का डेंगू वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए सभी प्रखंडों एवं जिला स्तर पर बैनर,फ्लेक्स, हैंडबिल,मीडिया एवं व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से जनता के बीच प्रचार- प्रसार कराने के लिए कहा गया। साथी ही जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल आरा में डेंगू के जांच हेतु एलिसा रीडर मशीन उपलब्ध है, सभी संबंधित डेंगू मरीजों की यहां से कंफर्म जांच कर ही उन्हें डेंगू मरीज घोषित करने को कहा गया।
इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नगर पंचायत/ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर आयुक्त,आरा नगर निगम, सिविल सर्जन के साथ- साथ अस्पतालों के कई वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
