RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले राजद नेताओं ने दिया धरना।

प्रदेश से लेकर जिला स्तरीय नेता हुए शामिल।

बाढ़ के प्रलय की सुधि लेने वाला कोई नहीं : पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय

जनता के बीच बाढ़ से चीत्कार जिला प्रशासन और राज्य सरकार मौन: पूर्व विधायक विजेंद्र यादव

क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से की मुलाकात,नही मिला राज्य सरकार द्वारा कोई राहत लाभ : प्रदेश महासचिव मनोज सिंह

एक स्वर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग के साथ दिया ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 सितंबर। आज बाढ़ग्रस्त बड़हरा विधानसभा को पूर्ण रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर राजद के बडहरा प्रखंड ईकाई द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन प्रखंड मुख्यालय बड़हरा पर आयोजित किया गया।
धरना की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय ने किया।
धरना स्थल पर प्रखंड पदाधिकारी बड़हरा के आने पर राजद नेताओ द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया।
धरना कार्यक्रम मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय ने कहा की आज बड़हरा सहित आरा, शाहपुर के इलाको मे गंगा के पानी से प्रलय मचा हुआ है लेकिन अफसोस की यहां कोई सुनने वाला नही है।
संदेश के पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विजयेंद्र यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की बाढ़ से इलाके मे चित्कार मचा हुआ है और यहा के प्रशासन सहित सरकार के कान में तक जू तक नही रेंग रहा है।यदि सरकार इसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नही करती है तो आगे हमलोग जिला पर भी धरना देंने का काम करेंगे।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की सरकार की लापरवाही के कारण आज बड़हरा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन राज्य सरकार व जिला प्रशासन बिल्कुल फेल्योर है। उनके द्वारा किए गए बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे के बारे में उन्होंने बताया की हमने बड़हरा मे घूम-घूम कर लोगो से मुलाकात की जनता तक सरकार का कोई लाभ नही प्राप्त हुआ है।जिसको लेकर आवाम मे काफी आक्रोश है। इस आपदा में जान माल की क्षति हुई है जिसकी सरकार को भरपाई करनी होगी और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करना पड़ेगा नही तो आगे ये लड़ाई और तेज होगी।
धरना में शामिल पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद सह राजद नेता हाकिम प्रसाद ने कहा की सरकार बड़हरा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे अन्यथा सरकार को आवाम घूटना टिकाने का काम करेगी।
वही उपाध्यक्ष जिला परिषद भोजपुर लाल बिहारी सिंह ने कहा की सरकार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करना पड़ेगा नही तो ये धरना आगे भी जारी रहेगा।
युवा राजद भोजपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा की जनता पस्त है और भोजपुर प्रशासन मस्त है। निर्लज्ज सरकार को सत्ता मे बैठने का कोई नैतिक अधिकार नही है।
प्रदेश महासचिव पंचायती प्रकोष्ठ सिपी चक्रवर्ती ने कहा की आपदा के समय मे सरकार का उदासीन चेहरा सामने आ गया है। सरकार यथा शीघ्र बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे अन्यथा धरना का रूप बडा होगा और सरकार को पिछा हटना पडेगा।
अपने संबोधन को व्यक्त करते हुए राजद अतिपिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार सरकार गरीब,पिछड़ा विरोधी है नितिश सरकार मे अफसर शाही हावी है।
धरना कार्यक्रम मे युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिपी चकरवती,जिप सदस्य रविंद्र रजक, सोनू रजक,हरिफन यादव जिप सदस्य भीम कुमार, प्रधान महासचिव रजनीश यादव,अनिल यादव, हिरा ओझा, रामबाबू सिंह,राज,कमलेश्वर मालाकार , तेजू त्यागी, बिमलेश यादव,नंदजी यादव,जयराम यादव, प्रिंस ठाकुर, आकाश पासवान,श्रावण, हिम्मत,राज यादव, निशी कान्त, धर्मेंद्र यादव, रोहित सिंह, प्रदीप सिंह,सोनू सिंह, लक्ष्मण सिंह,आलोक सिंह,विभू उपाध्याय , गोलू उपाध्याय,सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:विद्यालय में शिक्षिका का पदोन्नति, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी तेज , जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 24 कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों के संबंध में लाइसेंसों की वैधता पांच साल से बढ़ाकर दस साल कर दी गई है।

rktvnews

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता खेलभवन में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment