RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम द्वारा केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का किया गया निरीक्षण।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)04 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में तटबंध से केशवपुर के बीच में बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध किलोमीटर 08 पर तटबंध से 150 से 200 मीटर की दूरी पर कटाव देखा गया। इस कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधक कार्य कराने के लिये विभागीय निदेश के आलोक में प्रस्ताव तैयार कर उप विकास आयुक्त बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए विभाग को भेजने हेतु कार्यपालक अभियंता, बाढ़ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बांध के आस-पास स्थानीय लोगों के द्वारा स्थाई घरों का निर्माण किया गया है। जो बाढ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि बाढ से पूर्व आस-पास बनाये गये सभी संबंधित आवासीय लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। चूंकि इस वर्ष केन्द्रीय जल आयोग द्वारा बाढ आने का अनुमान लगाया गया है। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि बाढ की संभावना को देखते हुए केशोपुर, गंगौली, निशांत सिंह का डेरा एवं बिहार घाट में संभावित बाढ के बचाव हेतु उचित मात्रा में बाढ संधर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि आवश्यकतानुसार इसका सुलभता से उपयोग किया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी सिमरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव को निर्देश दिया गया कि बाढ के दौरान मवेशियों की सुरक्षा हेतु अभी से ही आश्रय स्थल चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
कटाव के रोकथाम में कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर से पृच्छा करने पर उनके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी एवं भावी कार्य योजना के बारे में नहीं बताया गया। जिससे प्रतीत होता है कि कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर आने वाले संभावित बाढ के प्रति गंभीर नहीं है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

एक फिल्मकार के रूप में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं जागरूकता लाऊं और लोगों को सबकुछ गवां कर फिर से उठ खड़े होने की कहानी बताऊं: धनीराम टिस्सो, कार्बी फीचर फिल्म ‘मीरबीन’ के निर्माता

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में शहर में शनिवार को निकलेगी भरत मिलाप झांकी, तैयारी पुरी।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में धूम-धाम से मना स्वाधीनता दिवस।

rktvnews

बक्सर:15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही।

rktvnews

Leave a Comment