RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 12 सितंबर।दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त, नवादा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLCC)की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में बैंकिग प्रगति के 30.06.2023 तिमाही समाप्ति वित्तीय वर्ष की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने जिले के विकास में बैंकों की अहम भागीदारी के संबंध में बताया। उन्होंने जमा शाख अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड ,एजुकेशन लोन, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ,स्वयं सहायता समूह आदि के सुसंचालन के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी आगन्तुकों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये बैठक शुभारंभ हुआ । उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये कि सुदूरवर्ती ईलाकों में बैंकों के सभी प्रकार के योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलायें। सांसद प्रतिनिधि ने बैंकों के सुसंचालन के संबंध में कई आवश्यक सलाह दिए। वित्तीय साक्षरता समन्वयक डॉ0 सुबोध कुमार ने वित्तीय साक्षरता की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारियां दी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बैंकों से संचालित योजनाओं के बारे में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक जागरूक करें। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि के रूप में मंटू सिंह, वरीय उप समाहर्ता बैंकिग राजीव कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, नावार्ड के डी.डी.एम. सुशान्त रौशन, आर.बी.आई. के प्रबंधक संदीप कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार दास, दक्षिणबिहार ग्रामीणबैंक के आर.एम. विपुल सौरभ, आरसेटी से अनिता कुमारी, जीविका के डी.पी.एम. वित्तीय साक्षरता समन्वयक डॉ0 सुबोध कुमार एवं विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मिठाई बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी पर की मां दुर्गा की आराधना,राज्य की सुख और शांति की कि कामना।

rktvnews

शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो ‘किस्मत की लकीरों से’ में जल्द ही मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया, देवी के दिव्य रूप में आएँगी नज़र।

rktvnews

दरभंगा:जीविका अधिकार केंद्र के को-ऑर्डिनेटर और नोडल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment