RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर विधानसभा: चुनावी आंकड़े, जनसुराज और आर के सिंह भी एक मुद्दा।

फाइल फोटो

आरा/ भोजपुर (नरेंद्र सिंह)02 नवम्बर। भोजपुर जिला के गत वर्ष संपन्न विधानसभा के चुनाव और उसके नतीजों पर गौर किया जाए तो जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों पर NDA की अपेक्षा महागठबंधन का दबदबा रहा और आगे संसदीय चुनाव को देखा जाए तो सिर्फ आरा को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के पक्ष में वोट प्रतिशत ज्यादा रहा।जिसे लेकर दो बार के सांसद आर के सिंह को माले के सुदामा प्रसाद से मुंह की खानी पड़ी। कमोवेश 2020 के विधानसभा के चुनाव और 2024 में आरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव का आंकलन किया जाए तो भोजपुर में महागठबंधन की स्थिति को NDA अभी भी मजबूत मान रहा है तभी तो भाजपा के स्टार प्रचारकों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस क्षेत्र में आना पड़ा है।हालांकि स्टार प्रचारकों की संख्या बल महागठबंधन की अपेक्षा NDA भाजपा के स्टार प्रचारकों की खासकर भाजपा की धुआधार है।अब देखना है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा के चुनाव परिणाम की तुलना में वर्ष 2025 के हो रहे विधानसभा के चुनाव परिणाम में कितना फेरबदल हो पायेगा? एक तरफ सत्ता पक्ष की कई लाभकारी योजनाएं हैं तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होना।
भोजपुर जिला के विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान जो तथ्य उभर कर सामने आए है उनसे पता चलता है की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के कार्यकाल में जो सरकारी नौकरी लोगों को मिली वो आज भी आम मतदाताओं के बीच जबरदस्त चर्चा में है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की लोक लाभकारी योजनाएं।वैसे वर्तमान में जनसुराज की चर्चाएं भी मतदाताओं के बीच बनी है जो वर्ष 2020 के हुए विधानसभा और 2024 में लोकसभा के चुनाव के दौरान चर्चा में नहीं था। लेकिन राजनीति के गलियारों में माना जा रहा है की जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी से NDA (सत्ता पक्ष) के प्रत्याशी को ज्यादा नुकसान हो सकता हैं। सर्वविदित कारण यह भी है की पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री आर का सिंह का बागी होना। जो डंके की चोट पर ऐलान कर चुके हैं की जिन लोगों के चलते मेरी हार हुई हैं उनको मैं विधानसभा के चुनाव के दौरान सबक सिखाऊंगा।इन्हें 2024 के संसदीय चुनाव के दौरान 4 लाख 64 हजार 736 मत ईवीम से मिले थे।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए मतदान के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महागठबंधन सिर्फ आरा विधानसभा से बढ़त प्राप्त कर सका था।जहां आर के सिंह को 82324 मत मिला था और माले के सुदामा प्रसाद को 74053 मत।अन्य विधानसभा क्षेत्र संदेश से सुदामा प्रसाद को 82611 व आर के सिंह को 62007 मत।अगिआंव (सुरक्षित) से सुदामा प्रसाद को 71234 और आर के सिंह को 51754 मत।तरारी में श्री प्रसाद को 74586 और श्री सिंह को 68813 मत।जगदीशपुर में सुदामा प्रसाद को 83534 और आर के सिंह को 63362 मत,शाहपुर में 67895 श्री प्रसाद को तो आर के सिंह को 65607 मत। इसी तरह चितौड़गढ़ बड़हरा में सुदामा प्रसाद को 72651 और आर के सिंह को 70869 मत।आंकड़ों के अनुसार सुदामा प्रसाद को कुल 529382 मत और आर के सिंह को कुल 469574 मत प्राप्त हुए । इस तरह 59808 मतों से आर के सिंह यानी सत्ता पक्ष को हार का मुंह देखना पड़ा।
बहरहाल गत चुनाव के आंकड़े ,इसी बीच जनसुराज का आगमन व चमकना और आर के सिंह के बड़बोलेपन के बयान का असर इस विधानसभा के चुनाव को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में NDA को कितना लाभ मिलेगा ? यह मतदान पश्चात ही पता चलेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अभिनेता असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: वार्ड 21 से महाजुटान में सैंकड़ों की संख्या में लोग होंगे शामिल: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालय परिसर,एनएमएचसी, लोथल की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार दिवस 2025:मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पवेलियन का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

लोजपा रामविलास के प्रखंड उपाध्यक्ष की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

rktvnews

Leave a Comment