RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 सितम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

rktvnews

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

भोजपुर:कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित!सौर उर्जा, वायु एवं जल उर्जा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment