RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित!सौर उर्जा, वायु एवं जल उर्जा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं:डॉ पी के द्विवेदी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 नवंबर।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा एवं बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) पटना के संयुक्त तत्वावधान में कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी ,ब्रेडा पटना के ऊर्जा विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार झा ,स्वयंसेवी संस्था से जुड़े श्री रामनाथ ठाकुर, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉक्टर रविंद्र नाथ राय, एफपीओ के निदेशक अखिलेश कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधीयो ने संयुक्त रूप से किया।
डाॅ द्विवेदी ने बताया कि पूरे विश्व में कोयला यूरेनियम एवं पेट्रोलियम मुख्य रूप से ऊर्जा के स्रोत रहे हैं जो जल्द समाप्त होने के कगार पर हैं ,साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र पर विपरीत प्रभाव डाल रहे है ।
आज भुसा सब्जियों के छिलके आदि से विभिन्न एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है जिसका प्रयोग पेट्रोल में मिलकर विभिन्न प्रकार के वाहनों के परिचालन में किया जा रहा है ।
सौर ऊर्जा वायु ऊर्जा एवं जल से प्राप्त ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं और उनका उपयोग करने की आवश्यकता है
प्रशिक्षण मे प्रभाकर ने बताया कि आज गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के प्रयोग का सही समय आ चुका है।क्योंकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत धीरे-धीरे समाप्ति पर है ।हम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध सूरज की रोशनी से सौर ऊर्जा का दोहन करें ।
आज के समय में बिजली विभाग के द्वारा सौर ऊर्जा प्लेटों को अगर आप अपने मकान के छत के ऊपर लगाते हैं और इससे ऊर्जा का उत्पादन करते हैं तो इस कार्य को करने के लिए विभाग के द्वारा 70 से 72% तक अनुदान की व्यवस्था है।
आवश्यकता इस बात की है कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करके हम बैटरी तथा अन्य वैकल्पिक ऊर्जा श्रोतो के ऊपर अपने निर्भरता कम करें।
डॉ रविंद्र कुमार राय ने जानकारी दी की पृथ्वी पर ऊर्जा के लिए जबरदस्त संघर्ष चल रहा है क्योंकि मांग और आपूर्ति में बहुत बड़ा अंतर आ गया है किसानों के ऊपर भी इसका बोझ धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।श्री रामनाथ ठाकुर ने बायोगैस की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी यह काफी उपयोगी है और किसानों के पास इसके लिए कच्चे माल की कोई कमी नहीं है इसे एक अच्छी खाद और ऊर्जा दोनों प्राप्त होती है।इस मौके पर इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अच्छी संख्या में प्रगतिशील किसानों के अतिरिक्त फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:एनएसएस आवासीय शिविर के तीसरे दिन योगाभ्यास और समाज सेवा के महत्व पर गोष्ठी आयोजित की!स्वयंसेवक अपने लक्ष्य,राष्ट्र तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करें:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सीएम ने 51 लोगों की सुनी फरियाद! अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 54 छात्र-छात्राओं का NCC के लिए हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment