RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 08 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपीएसआईडीसी के मीटिंग हॉल में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, कोई लापरवाही करेगा तो उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा जो कार्य अधिकारियों को मिला है उन दायित्वों के प्रति अपनी सेवा दें।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा की जिसमें निवेश मित्र के अंतर्गत कुल 1854 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 1634 टोटल अप्रूव हुए निरस्त 113आवेदन हुए इसके संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की उन्होंने कहा समय अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों को निस्तारण किया जाए और जिससे संबंधित आवेदक को भी जानकारी से अवगत कराया जाए किस वजह से आवेदन निरस्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए उन्होंने कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास ब्रह्द स्तर पर होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें ।
औद्योगिक क्षेत्र बागपत में स्थित वाटर ओवर हैड टैंक की मरम्मत कराकर क्रियाशील कराने की मांग उद्यमियों द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी. जिस पर जिलाधिकारी द्वार यूपीसीडा बागपत के डीजीएम को निर्देशित किया कि उद्यमियो से सूचना प्राप्त कर ली जाये, कितने उद्यमी वाटर कनेक्शन लेना चाहते है यदि यह संख्या 100 से अधिक है तो टेंक को ठीक कराने की कार्यवाही की जाये।
औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे सडक की गुणवत्ता के सन्दर्भ में उद्यमी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सडक ठीक बन रही है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया कि सडक ठीक ही बनेगी अगर कोई भी गडबडी होती है तो उन्हें अवगत कराया जायें जिससे की मौके पर ही सुधार कराया जा सके।
उद्यमियों ने विद्युत विभाग से 33 केवी बिजली घर में कभी भी बिना सूचना के लाइन काट दी जाती है जिसके संबंध में जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया जिलाधिकारी में विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि बिजली बार-बार क्यों काटी जाती है इस पर अपना जवाब दें ।
आकृति ज्वैल क्राफ्टस इकाई तक जाने वाली सड़क के निर्माण हेतु उद्यमियों द्वारा अनुरोध किया गया की रास्ता काफी टूटा है तथा बारिश में गड्ढे भी हो जाते हैं जिससे वाहनों के आने-जाने में पलटने का डर रहता है तथा रास्ते में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है यहां पानी की कोई निकासी व्यवस्था नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि सड़क के संदर्भ में एस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराये।
बडौत के श्री महावीर एलयाज, प्रो० मुकेश जैन द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली विभाग द्वारा रु० 12.00 लाख का अतिरिक्त बिल दिय गया है, जो कि सामान्य बिल से बहुत अधिक है, जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके प्ररकण में नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी।
इसके अतिरिक्त एम०ओ०यू० किये गये निवेशको की समस्या पर भी चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,जीएम डीआईसीअर्चना तिवारी, सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी की पार्थिव देह जयपुर लाई गई, जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उद्योग मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भारत की सर्वोच्च रैंक वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय बना, और समस्त भारतीय संस्थानों में तीसरे स्थान पर रहा; THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 401–500 बैंड में पहुँचा।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: कानपुर:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर स्थित फील्ड गन कारखाने का दौरा किया और महत्वपूर्ण स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment