RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया में डेढ़ दर्जन घर गंगा में विलीन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में गंगा का कहर जारी है। एक तरफ गंगा के उफान के दौरान माॅ गंगा ने कई घरों को लील लिया। वहीं दूसरी तरफ पानी घटने के दौरान भी माॅ गंगा ने कहर बरपा दिया है। दो दिन में लगभग डेढ़ दर्जन घर गंगा में विलीन हो गये। इससे जवइनिया के लोगों में हड़कंप व्याप्त है। माॅ गंगा ने अभी भी रौद्र रूप धारण कर रखा है। गंगा जी अभी कितने और घरों को लील लेंगी, यह कहना मुश्किल है। गंगा के कटाव के कारण लोग दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 24 सितम्बर को चार घर और बुधवार 25 सितंबर को 14 घर गंगा में समाहित हो गये। ग्रामीण दिनेश यादव के अनुसार जिन लोगों के घर समाहित हुए उनमें रामजी चौधरी, विशेश्वर चौधरी, गुप्तेश्वर चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामनाथ चौधरी, अर्जुन चौधरी, सुनील बिंद, शिवगहन चौधरी, रामबरन चौधरी, बैजनाथ चौधरी, रामसहूॅ चौधरी, राम सुंदर चौधरी, भीम चौधरी, शिवबरन चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, रोहित चौधरी, राजू चौधरी और सत्यनारायण चौधरी आदि शामिल हैं। दामोदरपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

Related posts

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के तैयारी समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गुरु से सीखे कथक नृत्य की बारीकियाँ , निरंतरता मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगी : नृत्यांगना आदित्या

rktvnews

भोजपुर:प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2025 कानूनी पेशे और अधिवक्ताओं के अधिकारों पर बड़ा हमला : आइलाज

rktvnews

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर ने मनाया अपना 25 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

एसएपी: भारत की कम्पनियाँ एआई के जरिए कारोबार में ला रही हैं बेहतरीन बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment