
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।बड़हरा प्रखंड के बबुरा में काशी मंदिर पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में भिखारी ठाकुर के गाए हुए गीतों को कलाकारों द्वारा हूं बहु तरीके से गया जा रहा था जिसे सुनकर उपस्थित लोग झूम उठे। इस पूजा के मुख्य आयोजक VIP पार्टी के उपाध्यक्ष विनोद बिन ने बताया कि काशी बाबा पूजा महोत्सव हम लोगों के द्वारा पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि हम सभी बिन समाज के लोग जो भी मन्नत मांगते हैं वह पूरा हो जाता है। आने वाले समय में मंदिर का और भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। पूजा के मुख्य सहयोगी शिवजी बिन अर्जुन बिन, कमलेश बिन, अदालत बिन, भरत बिन, सुपन बिन ,श्याम बाबू बिन, सुधन बिन, टुनटुन बिन, राम तपस्या युवा राजद नेता, मुकेश कुमार ठाकुर बड़हरा प्रखंड महासचिव राजद, विजय राय पूर्व मुखिया थे।
