RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर: इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव ने किया तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन।

भाजपा हराओ-बिहार बचाओ, उन्माद, उत्पात फैलाने वाली सामंती शक्तियों को परास्त करो :माले

नामांकन के बाद पीरो के राजकीय उच्च विद्यालय में हुआ विशाल चुनावी जनसभा,उमड़ा जनसैलाब।

सभा में भाकपा – माले, राजद, कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी दल के राज्य और जिला स्तरीय नेता हुए शामिल।

RKTV NEWS/पीरो(भोजपुर )21 अक्टूबर।बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए आज इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव ने पीरो अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामाकंन दाखिल किया।
इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले तरारी विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी कॉ राजू यादव ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खैरा बाजार स्थित मूर्ति, पीरो में लोहिया जी के मूर्ति और सामाजिक बदलाव के नायक व सहार विधानसभा के पूर्व विधायक कॉ रामनरेश राम के सहार में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
नामांकन के बाद पीरो के राजकीय उच्च विद्यालय में एक विशाल चुनावी जनसभा हुई। जिसमें हजारों की संख्या में गरीब , किसान – मजदूर, छात्र – नौजवान, महिला, बुद्धिजीवी, व्यवसायियों का जनसैलाब उमड़ा। सभी लोग एक स्वर में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार राजू यादव को विजयी बनाओ का नारा लगा रहे थे।
सभा में भाकपा – माले, राजद, कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी दल के राज्य और जिला स्तरीय नेता शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से स्वदेश भट्टाचार्य- पोलित ब्यूरो सदस्य माले, कुणाल- राज्य सचिव बिहार माले, जवाहरलाल सिंह – जिला सचिव माले भोजपुर, सुदामा प्रसाद, सांसद आरा लोकसभा, रामेश्वर प्रसाद – पूर्व सांसद आरा, लालदास राय – पूर्व एमएलसी, मनोज मंज़िल – केंद्रीय कमिटी सदस्य व पूर्व विधायक अगिआंव, शिवप्रकाश रंजन – विधायक अगिआंव, अजित कुशवाहा- विधायक डुमरांव, राहुल तिवारी- विधायक शाहपुर, रामबाबू पासवान – राजद महासचिव, मनोज सिंह – राजद महासचिव, बीरबल यादव – जिला अध्यक्ष, राजद, ओम प्रकाश बिंद वीआईपी, उत्तम प्रसाद गुप्ता – जिला सचिव सीपीआइ, इंदु सिंह – जिला अध्यक्ष ऐपवा, कयामुद्दीन अंसारी – राज्य सचिव इंसाफ मंच, भाई दिनेश – पूर्व विधायक जगदीशपुर, अरुण यादव – पूर्व विधायक, संदेश, अनवर आलम- पूर्व विधायक आरा, आशा देवी- जिला परिषद की अध्यक्ष, लाल बिहारी सिंह – उपाध्यक्ष जिला परिषद , भीम यादव – जिला परिषद सदस्य, सलाम कुरैशी – कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पीरो, राजनाथ पासवान,सभा का अध्यक्षता लाल बाबू यादव – प्रखण्ड अध्यक्ष तरारी, राजद और संचालन चंद्रदीप सिंह पूर्व विधायक व प्रखण्ड अध्यक्ष ने किया।
सभा के मुख्यवक्ता पूर्व सासंद रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह ऐसी जगह है जहां वोट देने का अधिकार नही था जबकि आपने अपनी जान गवां कर यह अधिकार प्राप्त किया है । यह धरती लोकतंत्र को खत्म करने वालों को परास्त करेगी।
राजू यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि तरारी में हमारे लिए कोई चुनौती नही है यहां केवल लाल झंडा जीतेगा। तरारी में गरीबों की लड़ाई लाल झंडा ने लड़ी है। हम लोग जीतेंगे विधानसभा में जातीय जनगणना, मंहगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, किसानों की आय दुगुनी करने, उन्माद-उत्पात की राजनीतिक पर रोक, दलित-गरीबों की आवास एवं खाधान्य योजना बंद करने की साजिश पर रोक, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जैसे प्रमुख सवालों को लेकर जिला आरा के तरारी क्षेत्र के उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी जनता जनार्दन की तमाम समस्याओं को दूर करने की दिशा मे मजबूती से आवाज उठाएंगे। तरारी हमारे लिए कोई नई नही है।
महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि इस चुनाव में एक जननेता को चुने की बारी है। राजू यादव के पिता जनता के सेवा में अपना जीवन बिता दिया लेकिन सामने जो उम्मीदवार हैं उनके पूरे परिवार का इतिहास आपराधिक है।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि आपने हमे लोकसभा में भेजा तो हमने आपके बुनियादी सवाल सहारा, स्मार्ट मीटर, बटाईदार कानून, आदि को लोकसभा में उठाया। यही है भाकपा माले तरारी की जनता पैसा लेकर नही पैसा दे कर अपने नेता को वोट देती है।
नेताओं ने कहा कि ये तरारी है यहाँ की जनता उन्मादी उत्पति व सामंती ताकतों से लड़ना जानती है उन्हें धूल चटाई भी है।
शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि आज इस नामांकन सभा मे उमड़ी भीड़ और नौजवानों में जो जोश जिसमे राजू यादव जिंदाबाद के नारा लगा दिखा यही फाइनल हो गया कि राजू यादव जीत रहें हैं। ये नौजवान भाजपा के अग्निवीर के खिलाफ है और राजू यादव इसके खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया है।
राजद नेता आदिब रिजीवी ने कहा कि तरारी में जब हम सब माले, राजद, कांग्रेस, वीआईपी, सहित जब अभी पार्टी एक हो गए हैं तो अब सवाल ही नही उठता है कि कोई यहाँ जीत सकता है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में उतर प्रदेश से कुछ लोग आएंगे और आपको हिन्दू खतरे में है आदि बाते आपके सामने बोलेंगे मैं कहूंगा आपको पूछना है देश के गरीब खतरे में है आप क्या कर रहें हैं।
अजित कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ नेता खड़ा है तो दूसरे तरफ किसी का बेटा खड़ा है और यह जनता का बेटा है। यह छात्र जीवन से ही जनता के लिए लड़ा है।
अरुण यादव ने कहा कि एक होकर राजू यादव को एक – एक वोट जितावे के बा हमनी के इंडिया गठबंधन के नेता के हाथ मजबूत करे के बा।
बीरबल यादव ने कहा कि आने वाले 13 नवम्बर को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।

Related posts

पटना:बिहार का चुनाव परिणाम, उम्मीद और समझ से परे: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समाजसेवी स्वर्गीय मोहनलाल पांचाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी।

rktvnews

सीएससी और ओएनडीसी ने ई-कॉमर्स को ग्रामीण भारत तक ले जाने के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

Leave a Comment